Jagdish Tytler - दिल्ली कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के 61 सदस्यों की लिस्ट जारी की। इस सूची में 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) का नाम भी शामिल है। दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में लिखा गया है कि, 'दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को AICC डेलीगेट्स बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
Jagdish Tytler को AICC में मिली जगह, राघव चड्ढा ने कसा तंज
वहीं इस AICC की लिस्ट में जगदीश टाइटलर का नाम शामिल किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, जगदीश टाइटलर को AICC की लिस्ट में रखकर ये साफ संदेश दे दिया है कि, वह ( कांग्रेस) सिखों के प्रति कितनी असंवेदनशील है।
इन लोगों को मिली जिम्मेदारी
आपको बता दें कि, इस लिस्ट में 36 निर्वाचित और 25 सहयोजित सदस्यों के नाम शामिल हैं। निर्वाचित सदस्यों में दिल्ली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन, अरविंद सिंह लवली और अलका लांबा का नाम शामिल हैं। वहीं, अमित मलिक और भरम यादव 25 सहयोजित AICC सदस्यों में शामिल हैं। वहीं अन्य प्रमुख नामों में PCC प्रमुख जनार्दन द्विवेदी,एमपी के AICC प्रभारी अनिल चौधरी और MP के ही AICC सचिव सह-प्रभारी जेपी अग्रवाल समेत अन्य शामिल हैं।
टाइटलर को AICC में मिली जगह, बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता जगदीश टाइटलर को AICC में शामिल किए जाने के भाजपा ने इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरव भाटिया ने कहा है कि, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान सर्वाधिक नफरत फैलाने वाले नेता जगदीश टाइटलर को आज AICC का निर्वाचित सदस्य बना दिया गया है। यह कहना गलत नहीं है कि, टाइटलर जैसे आरोपी जो नफरत फैलाते हैं, कानूनों का उल्लंघन करते हैं और नरसंहार में शामिल हैं, वे कांग्रेस की रीढ़ हैं।
ये भी पढ़ें - BS Yeddyurappa: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दो करीबी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल
Comments (0)