सदन में हुए हंगामें पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस-सोरोस के लिंक पर भी राज्यसभा में सवाल उठाया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सुरक्षित है।
विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है
वहीं संसद में हो रहे हंगामों को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है। मुझे लगता है कि, वे लोकतंत्र को समझने में गलत हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मास्क पहनकर लोगों की रिकॉर्डिंग करते देखना आश्चर्यजनक था। विपक्ष के नेता का व्यवहार ऐसा नहीं होता। राहुल गांधी को नहीं पता कि, विपक्ष के नेता को कैसे व्यवहार करना चाहिए।
समाजवादी पार्टी राहुल गांधी का सम्मान नहीं करती
संबित पात्रा ने कहा कि, आज हम देख सकते हैं कि, समाजवादी पार्टी राहुल गांधी का सम्मान नहीं करती और कहती है कि, वे उन्हें INDI गठबंधन का नेता नहीं मानते वे मल्लिकार्जुन खड़गे को INDI गठबंधन का नेता मानते हैं। बीपेपी नेता ने कह कि, TMC ने राहुल गांधी के नेतृत्व में INDI गठबंधन के स्ट्राइक रेट के बारे में बात की है। कुछ नेताओं ने ममता बनर्जी को INDI गठबंधन के नेता के रूप में पेश करने की बात की है। क्या राहुल गांधी अभी भी INDI गठबंधन पर कायम हैं या वो INDI गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता में नहीं हैं?
Comments (0)