बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई दिनों से चली आ रही अनबन पर आज विराम लग गया हैं। आज यानी सोमवार को JDU के सीनियर नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha ) ने पार्टी को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha ) ने सोमवार को JDU को छोड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने की भी घोषणा की है। उपेंद्र कुशवाहा की अपनी पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है।
विपक्ष में एकता नहीं, पीएम को होगा फायदा - Upendra Kushwaha
बता दें कि, उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, मैं पार्टी की सभी जिम्मेदारियों को छोड़ रहा हूं, सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने पार्टी को छोड़ने के बाद ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्षी पार्टियों में एकता नहीं हैं, जिससे पीएम मोदी को 2024 में जीतना आसान होगा।
राष्ट्रीय लोक जनता दल' नाम से पार्टी बनाई
उपेंद्र कुशवाहा ने आगे बोलते हुए कहा कि, आज से एक नई राजनीतिक पारी की शुरूआत हो रही है। नई पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है। चुने हुए साथियों को पटना बुलाया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, सारे लोग अपनी परेशानी बता रहे थे, आम जनता के बीच भी चिंता है। सभी लोगों ने निर्णय लिया। कुशवाहा ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, शुरूआती दौर में लालू जी ने भी जनता का ख्याल रखा, लेकिन बाद के दिनों में उनमें भटकाव आया।
ये भी पढ़ें - Trivendra Rawat: पलायन रोकने और स्वरोजगार रोजगार को देखते हुए ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बनाई गई थी – त्रिवेंद्र रावत
ये भी पढ़ें - Bollywood : एक वक्त था जब सलमान खान की ये हीरोइन करती थी बॉलीवुड और साउथ सिनेमा पर राज
Comments (0)