India-China Border: भारत-चीन पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद अभी भी बना हुआ है। लद्दाख ऑक्यूपाइड चाइना(LAC) पर भारत-चीन की नजर बनी हुई है। इस मामले में दोनों देशों के बीच कई बार सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। लद्दाख सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच 14 स्तर की सैन्य वार्ताएं हो चुकी है। सीमा विवाद को लेकर भारत सरकार ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है।
7 नई बटालियन की गई गठित
बता दें कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल केंद्रीय मंत्रींडल की बुधवार को बैठक हुई जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस 7 नई बटालियन गठित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रीमंडल ने 7 नई बटालियन, 9400 कर्मियों के साथ 1 ऑपरेशनल बेस की स्थापना को हरी झंडी दिखाई है।
अप्रैल-मई 2020 में हुई थी विवाद की शुरुआत
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद की शुरुआत अप्रैल-मई 2020 में हुई थी। हाल ही में गलवान में 15 जून,2022 को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारी नुकसान हुआ था। बता दें कि 9 दिसंबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसमें चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने एलएसी लांघने करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया था। इस झड़प में दोनों देशों के करीब 30 सैनिक घायल हुए थे। घायलों में चीनी सैनिकों संख्या अधिक बताई जा रही थी।
Comments (0)