लोकसभा चुनाव 2024 और हाल में ही हुए महाराष्ट्र एवं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में विपक्ष की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन की कमान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को सौंपनी की मांग तेज कर दी गई है। इंडी गठबंधन के कई दलों ने स्वीकार किया है कि, ममता को गठबंधन की कमान दी जाए। इसी क्रम में अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी TMC प्रमुख ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता बनाने की मांग कर दी है। आरजेडी प्रमुख लालू ने कहा कि, कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता का समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व दिया जाना चाहिए।
बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का यह बयान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि लालू यादव लंबे समय से कांग्रेस के पुराने साथी रहे हैं।
Comments (0)