महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन की बंपर जीत के बाद भी अब तक एनडीए ने अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया। ऐसे में विपक्ष लगातार दावा कर रहा है कि, महायुति में सीएम पद को लेकर तकरार है। इस बीच उद्धव गुट की शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सूबे के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दिया है।
विपक्ष की तरफ से ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर शिवसेना ( UTB) नेता संजय राउत ने कहा है कि, दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से मेरी बात हुई है। राहुल गांधी से भी बात हुई।
Comments (0)