Kiran Kumar Reddy - अनिल एंटनी के बाद अब आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी आज हो सकते है भारतीय जनता पार्टी में । सूत्रों के अनुसार, अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम किरण कुमार रेड्डी ( Kiran Kumar Reddy ) आज यानी 7 अप्रैल को बीजेपी में शामिल होंगे। आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से त्याग पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को दे दिया था।
Kiran Kumar Reddy पहले भी छोड़ चुके थे कांग्रेस
बता दें कि, किरण कुमार ने साल 2014 में आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी जय समैक्य आंध्र बनाई थी। साल 2014 के चुनाव में उन्होंने अपने कुछ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा भी था। हालांकि, 2018 में वो फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजा किरण कुमार रेड्डी ने
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब किरण कुमार रेड्डी दोबारा कांग्रेस में वापिस आए थे तब उन्हें उम्मीद थी कि, संगठन में उन्हें कोई बड़ी भूमिका दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री को उदयपुर चिंतन शिविर में भी आमंत्रित नहीं किया गया था, जिससे पार्टी में कई लोग हैरान रह गए। 12 मार्च को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजकर दोबारा कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया।
अनिल एंटनी ने थामा बीजेपी का दामन
वहीं इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली।
ये भी पढ़ें - Anil Antony : कांग्रेस के कद्दावर नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने थमा बीजेपी का दाम, जानें क्यों छोड़ी कांग्रेस
Comments (0)