झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यहमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज राजधानी रांची में भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले ही JMM को छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह से दिल्लीो में मुलाकात के बाद असम के सीएम हिमंत सरमा ने जानकारी दी थी कि चंपई सोरेन 30 अगस्ती शुक्रवार के दिन बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जिसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी में आने की वजह भी साफ कर दी थी।
शिवराज को मिली झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। चुनाव प्रबंधन में शिवराज सिंह चौहान को विशेषज्ञ माना जाता है। 20 साल से अधिक के एंटी इनकमबैंसी के बाद भी उन्होंने मध्यप्रदेश में चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई थी।
शिवराज सिंह चौहान को छोटे स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान जीत के लिए मध्यप्रदेश फॉर्मूले पर भी चर्चा की थी। इसी के साथ असम के मुख्यमंत्री भी अच्छे संगठनकर्ता के साथ-साथ आक्रामक छवि वाले नेता माने जाते हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक इस जोड़ी से नई ऊर्जा मिलेगी। बीजेपी इन दोनों नेताओं के द्वारा झारखंड चुनाव में बड़ी जीत की उम्मीनद कर रही है।
झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यचमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज राजधानी रांची में भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
Comments (0)