जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा बल जंगलों में छिपे आतंकियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। वहीं छिपे हुए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का ए ग्रेड आतंकवादी और 10 लाख का इनामी आतंकी उजैर भी शामिल है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, 2 सीनियर अधिकारियों सहित जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि, जहां उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं।