कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यूपी के देवरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सदल प्रसाद के लिए वोट मांगे।
इस दौरान अपने भाषण के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भीषण गर्मी से परेशान नजर आएं। उन्होंने एक बोतल से पानी पिया और दर्शकों से कहा, "गर्मी काफी है।" इसके बाद राहुल गांधी ने बोतल से पानी अपने सिर पर डाल लिया और फिर दर्शक ताली बजाने लगे। वायनाड सांसद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो गया, जिस पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है।
लोकसभा चुनाव 2024 ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट वेव और लू से लोग बेहाल हैं।