यूपी के संभल में हुए पथराव की घटना पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, संभल में पथराव हुआ, जो भीड़ ने किया है। जो नाराज है। पथराव करना गलत है। कानून को अपना काम करने दो। हमारे मंदिर के खिलाफ याचिका लगा है। कानून के लोग आएंगे, हम कहेंगे कर लो जांच और जिसके अंदर खोट होता है, वहीं डरता है। संभल में पथराव हुआ है भारी मात्रा में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
देश के कानून को हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं
बाबा ने आगे इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि, यह देश के कानून को हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा उनके आका बोलते रहते हैं कि 15 मिनट छोड़ दो, हम बता देंगे कि मुसलमानों की ताकत क्या है। ये कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। कानून को हाथ में लेना, संविधान के साथ खिलवाड़ करना। यह राष्ट्रीय धरोहर है। उन्होंने आगे कहा कि, इनको पड़कर जेल में डालो। इनकी इतनी पिटाई लगाओ कि यह लौट करके ऐसा कृत्य ना करें कानून के साथ खिलवाड़ ना करें।
इसको तो जेल में डाल देना चाहिए
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हां हमें याद है मौलाना ने कहा था, हम सड़कें जाम कर देंगे। दिल्ली तक आएंगे, हम तो आ गए। अब उनका इंतजार कर रहे हैं। वह मूर्ख आदमी है। लगातार उल-जलूल बयान देता रहता है। मीडिया में बने रहने के लिए मुसलमानों को भड़काने के लिए यह करता है। बाबा ने आगे अपने बयान में कहा कि, सब मुसलमान एक जैसे नहीं होते, जो इन जैसे मुसलमान की बातों में आ जाते हैं। सीधे-साधे धमकियां देने वाली बातें करता है ये आदमी। इसको तो जेल में डाल देना चाहिए।
संभल में क्या है मंदिर या मस्जिद?
संभल में क्या है मंदिर या मस्जिद? इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भगवान ने चाहा तो वहां हरिहर मस्जिद निकल आएगी। कानून व्यवस्था पर भरोसा रखें। शांति बनाए रखें। देश की कोर्ट और कानून व्यवस्था पर भरोसा रखें। सत्य की हमेशा जीत होती है। बाबा ने कहा कि, अगर आप सत्य की राह पर रहेंगे तो आपकी जीत होगी नहीं तो हरिहर मंदिर बनेगा।
Comments (0)