कांग्रेस नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी की गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने कुलियों से मुलाकात की। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुली के कपड़े पहनते हुए भी नजर आए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी को कुली की लाल शर्ट पहनते हुए देखा जा सकता है। आगे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, कांग्रेस नेता ने कुली का बैज भी लगाया, साथ ही यात्रियों का सामान उठाते हुए भी नजर आए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुली का बैज भी लगाया, साथ ही यात्रियों का सामान उठाते हुए भी नजर आए।