कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी के नेहरू सरनेम वाले सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा कि, पीएम खुद को बहुत ताकतवर समझते हैं। उन्हें लगता है कि सब उनसे डर जाएंगे, लेकिन उन्हें शायद पता नहीं कि वे आखिरी शख्स होंगे जिनसे मुझे डर होगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, मैंने संसद में जो भी कहा सच कहा था, इसलिए मेरे मन में डर नहीं था। मेरे अपमान से कुछ नहीं होगा। सच तो सामने आ ही जाएगा।
पीएम मोदी ने उनका अपमान किया है - Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी ने उनका अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, 'उन्होंने (पीएम मोदी ) कहा कि, मेरे नाम में गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं है। यह मेरा अपमान है। भारत में पिता का सरनेम लगाते हैं। शायद पीएम मोदी ये नहीं समझते हैं। यह सब राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए की हैं।
नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं लगाते
आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब कहा था कि, सरकारी योजनाओं का नाम बदलने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे। लहू गर्म हो जाता था। उन्होंने कहा कि, मुझे ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है। आपको किस बात की शर्मिंदगी होती है। नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं लगाते।
पानी पीते हुए भी उनके हाथ (PM) कांप रहे थे
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरा चेहरा देखिए और जब वे बोलते हैं तो उन्हें देखिए। देखिए बोलते हुए उन्होंने कितनी बार पानी पिया। पानी पीते हुए भी उनके हाथ कांप रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे भाषण के एक हिस्से को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया, लेकिन पीएम के शब्द नहीं हटाए गए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था। मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सबूत के साथ हर बिंदु को हटा दिया है।
ये भी पढ़ें - Wayanad: राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने मेरा अपमान किया
Comments (0)