यूपी की 9 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न हो गया है। वहीं शनिवार को उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ गए। उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो सीटों पर सपा और एक सीट पर रालोद ने चुनाव जीता है। वहीं उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मायावती ने चुनाव में फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।