Bihar News - बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर राजद के विधायक विजय मंडल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, मार्च में होली के बाद बिहार में तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे। (Bihar News) राजद के विधायक ने अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि, सीएम नीतीश कुमार स्वयं उन्हें ( तेजस्वी यादव) सत्ता सौंप देंगे।
मेरे और नीतीश के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है
राजद विधायक के इस दावे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल होने लगी है। वहीं इस पूरे मामले में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कहा कि, मेरे और नीतीश कुमार के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है।
2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा
JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार बोल चुके हैं कि, 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इसका साफ मतलब ये है कि, चुनाव तो किसी के भी नेतृत्व में लड़ा जा सकता है। मगर सीएम कौन होगा ये विधायक चुनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अभी राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं है। इसलिए अभी ये निर्णय नहीं हो सकता। ये फैसला 2025 में ही होगा।
2025 में महागठबंधन का नेतृत्व किसके हाथ होगा ये उस समय देखा जाएगा
जब JDU अध्यक्ष ललन सिंह से पूछा गया था कि, क्या 2025 में तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे? तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, अभी 2025 आने में समय है। JDU अध्यक्ष से जब पूछा गया कि, 2025 में मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व किसके हाथ होगा ये उस समय देखा जाएगा।
RJD के नेता तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग उठा रहे हैं
JDU अध्यक्ष ने इस दौरान यह भी कहा कि, हमने कभी नहीं कहा कि, तेजस्वी यादव सीएम होंगे। नीतीश कुमार ने बीते दिनों विधायक दल की बैठक में बोला था कि, 2025 में महागठबंधन को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लीड करेंगे। उन्हें ही महागठबंधन को आगे बढ़ाना है। RJD के पास 80 MLA हैं एवं नीतीश कुमार के 43 विधायक हैं। इसी आधार पर RJD के नेता तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग उठा रहे हैं। RJD के कई नेता लगातार मांग कर रहे हैं कि, नीतीश कुमार को चाहिए कि सीएम की कुर्सी तेजस्वी को देकर 'दिल्ली कूच' करें।
ये भी पढ़ें - Shiv Sena : संजय राउत का बयान, चुनाव आयोग का फैसला हम नहीं मानते हैं, शिवसेना हमारी है
Comments (0)