पीएम मोदी ( PM Modi)ने आज यानी सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में CBI के स्थापना दिवस के डायमंड जुबली समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने (PM Modi) कहा कि, CBI के नाम काफी सारी उपलब्धियां दर्ज हैं। CBI ने इंसाफ के ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आगे संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, अब कहीं कुछ होता है, तो सबकी जुबान पर CBI जांच का नाम आता है। ये अपने आप में काफी बड़ी उपलब्धि है।
लोग आज CBI जांच के लिए आंदोलन करते हैं
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, लोग आज CBI जांच के लिए आंदोलन करते हैं। आज भी मांग उठाई जाती है कि इस मामले की जांच CBI से करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, देश में भ्रष्टाचार खत्म करने में CBI की भूमिका सबसे अहम है।
पहले भ्रष्टाचार करने की होड़ लगती थी - PM Modi
पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 2014 के बाद सरकार ने काले धन को लेकर, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। गुलामी के कालखंड में लोग भ्रष्टाचार को मजबूत करते गए। पीएम मोदी ने कहा कि, पहले भ्रष्टाचार करने की होड़ लगती थी कि, तूने इतना भ्रष्टाचार किया, तो मैं इससे अधिक भ्रष्ट्राचार करूंगा। तब आरोपी निश्चिंत थे। उनको पता था कि, पूरा सिस्टम उनके साथ खड़ा है, लेकिन इससे देश का भरोसा टूट गया।
अब CBI का दायरा काफी बड़ा हो गया
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, अब CBI का दायरा काफी बड़ा हो गया। CBI को आज के समय में महानगर से लेकर जंगल तक दौड़ना पड़ रहा है। आपको बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 अप्रैल सन 1963 में सीबीआई की स्थापना की थी। वहीं CBI अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रही है।
ये भी पढ़ें - Digvijay Singh : पाकिस्तान का दोस्त कहने पर बिफरे दिग्विजय सिंह, बोले – कोर्ट में देना होगा जवाब