पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। टीएमसी प्रमुख ने केंद्रीय बजट 2024-25 को राजनीति से प्रेरित, दिशाहीन, जनविरोधी और दूरदर्शिता से रहित बताया। सीएम ममता ने कहा कि, दिशाहीन, जनविरोधी, कोई दूरदर्शिता नहीं, केवल राजनीतिक मिशन है। मुझे कोई रोशनी नहीं दिख रही, यह अंधकार है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, बजट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह बजट जनविरोधी, गरीब विरोधी है और आम लोगों के लिए नहीं है। यह एक पार्टी को खुश करने वाला बजट है।