कपिल सिब्बल ( Kapil Sibal ) ने सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता वाली टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधा हैं। उन्होंने ( Kapil Sibal ) दावा किया कि, इस सरकार के शासन में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।
विपक्षी दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है
आपको बता दें कि, भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए कहा था कि, सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है। वहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ऐसे दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है।
कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर साधा पीएम मोदी पर निशाना
राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि, पीएम ने कहा कि, भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है। जबकि तथ्य है-
- 2012-2021 तक अर्जित धन का 40 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत आबादी के पास गया।
- 2022 में अडाणी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई ।
- 64 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) निचले तबके से 50 प्रतिशत आया, जबकि केवल चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत ने अदा किया।
अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहे हैं - Kapil Sibal
उन्होंने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहे हैं। आपको बता दें कि, कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के मकसद से इंसाफ नामक एक मंच शुरू किया है।
ये भी पढ़ें - भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey के आत्महत्या मामले में फरार समर सिंह को गाजियाबाद से किया गया गिरफ्तार
Comments (0)