हिमाचल प्रदेश की मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप वाले बयान पर तीखा और अपनी ही अंदाज में पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि, आज मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं कि, कंगना को पता है कि, रेप क्या होता है? इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा पाएंगे।
पंजाब के पूर्व लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया।