नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट के रूप में जल्द सामने आएगा। आझ यानी 9 दिसंबर को एयरपोर्ट के रनवे पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड करेगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि डीजीसीए से हरी झंडी के बाद रनवे ट्रायल आयोजित किया जा रहा। इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। पहले इसे सोमवार सुबह 11 बजे उतरनी थी लेकिन अब इसे दोबारा रिशेड्यूल कर दिया और अब यह फ्लाइट 2 बजे ट्रायल के तहत एयरपोर्ट पर उतरेगी।
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू होने का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज यहां पहली फ्लाइट ट्रायल के तहत उतरेगी।
Comments (0)