BBC IT Raid: बीबीसी (BBC) के दिल्ली व मुंबई के दफ्तरों पर आयकर के छापे के बाद कांग्रेस और बीजेपी का जबानीजंग जारी है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का ऐजेंडा साथ-साथ चलता है।
बीबीसी को देश के कानून का पालन करना होगा- गौरव भाटिया
प्रेस से बात करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी दुनिया का सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपॉरेशन है। बीबीसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग विश्व पटल पर भारत के बढ़ते कद को पचा नहीं पा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ तबकों को यह रास नहीं आ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि बीबीसी को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा।
आगे उन्होंने कहा कि आयकर कानून के तहत ही बीबीसी दफ्तर की तलाशी ले रहा है। आईटी अब पींजरे का तोता नहीं है, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन के दौरान सरकारी संस्थानों के बारे में कहा था।
कांग्रेस राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ
कॉन्फ्रेंस में गौरव ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से मेरा सवाल है कि जब तलाशी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है तो वह किस आधार पर राष्ट्र-विरोधी ताकतों के साथ खड़े हैं? वे रिपोर्ट आने तक धैर्य के साथ इंतजार क्यों नहीं कर सकते? क्यों कांग्रेस हमेशा चीन, बीबीसी और यहां तक कि आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है?
आयकर कार्रवाई पर बीबीसी की प्रतिक्रिया
उधर, आईटी की कार्रवाई पर बीबीसी ने प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी ने कहा कि वह भारत के आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। बीबीसी ने ट्वीट कर कहा कि हमें उम्मीद है कि स्थिति का जल्द समाधान हो जाएगा।
ये भी पढे़- Mahashivratri : उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर मनाई जाएगी शिव दीपावली, 21 लाख दीपकों से जगमगाएगा शहर
Comments (0)