अंग्रेजों के ख़िलाफ़ जनजातीय विद्रोह उलगुलान का नेतृत्व कर जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी जन चेतना के लोकनायक और भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्मारक सिक्कों के माध्यम से भी सहेजी जाएंगी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार आदिवासियों के भगवान और ‘धरतीबा’ के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 रुपये मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करेगी।
अंग्रेजों के ख़िलाफ़ जनजातीय विद्रोह उलगुलान का नेतृत्व कर जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाले आदिवासी जन चेतना के लोकनायक और भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की स्मृतियां स्मारक सिक्कों के माध्यम से भी सहेजी जाएंगी।