एयर इंडिया ग्रुप ने पश्चिम एशिया से भारत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अहम घोषणा की है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 18 मार्च 2026 को कुल 50 उड़ानें (शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल) संचालित करेंगे। यह फैसला बढ़ती यात्री मांग और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
जेद्दा और मस्कट से नियमित उड़ानें जारी
18 मार्च को जेद्दा और मस्कट से नियमित सेवाएं जारी रहेंगी। जेद्दा-भारत रूट पर कुल 14 उड़ानें संचालित होंगी। इसमें एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से राउंड ट्रिप सेवा देगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, हैदराबाद, मंगलौर और कोझिकोड से उड़ानें संचालित करेगी।
मस्कट से एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 शेड्यूल उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें कन्नूर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम जैसे शहर शामिल हैं।
UAE और सऊदी अरब से अतिरिक्त उड़ानें
नियमित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया ग्रुप संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से 24 अतिरिक्त (एड-हॉक) उड़ानें भी संचालित करेगा। ये उड़ानें स्लॉट उपलब्धता और ऑपरेशनल कंडीशन पर निर्भर करेंगी। सभी आवश्यक मंजूरियां DGCA और संबंधित देशों के नियामक संस्थानों से ली गई हैं।
अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। प्रभावित यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग या फुल रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।
रीबुकिंग और हेल्पलाइन सुविधा
यात्रियों से अपील की गई है कि वे रीबुकिंग या कैंसिलेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें। सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर +91-11-69329333 और +91-11-69329999 उपलब्ध हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को खास राहत
एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों को विशेष सुविधा दी गई है। UAE के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए अतिरिक्त उड़ानों पर बिना शुल्क रीबुकिंग की जा सकती है। एयरलाइन यात्रियों से सीधे संपर्क कर रही है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जानकारी भेज रही है।
Comments (0)