केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में भाजपा की आगामी योजना का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे और अवैध ड्रग्स का कारोबार रोकने की जिम्मेदारी केवल भाजपा के हाथ में है।
अगर आप फरवरी 2027 में हमें आशीर्वाद देंगे
अमित शाह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने की क्षमता नहीं है। कांग्रेस और अकाली दल पहले भी थे, वे इसे रोक नहीं पाए। मैं आपसे वादा करता हूँ कि अगर आप फरवरी 2027 में हमें आशीर्वाद देंगे, तो दो साल में हम नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त कर देंगे।
बीजेपी धर्म परिवर्तन को समाप्त करेगी
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भी भाजपा की नीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि,आज पूरा पंजाब धर्म परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है। एक बार भाजपा की सरकार बनने पर हम पंजाब में पहला बिल लाएंगे, जो धर्म परिवर्तन पर रोक लगाएगा। कांग्रेस और AAP केवल वोट बैंक की लालच में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं। भाजपा न केवल नशा बंद करेगी, बल्कि धर्म परिवर्तन को भी समाप्त करेगी।
बीजेपी नेता अमित शाह का यह बयान पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। नशा मुक्त और धार्मिक रूप से सुरक्षित पंजाब के वादे के माध्यम से भाजपा अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है।
Comments (0)