असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले, भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी थी। चुनाव आयोग ने असम विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए चुनाव 9 अप्रैल 2026 को कराने का निर्णय लिया है। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। असम विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 20 मई को समाप्त होने वाला है।
पिछली विधानसभा और राजनीतिक परिदृश्य
पिछले विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे। तब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 126 सीटों में से 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने।चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब उनके मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया।
TMC की एंट्री और संभावित प्रभाव
इस बार TMC की एंट्री से असम चुनाव का परिदृश्य और दिलचस्प हो गया है। पार्टी ने 17 सीटों पर दांव लगाया है और स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। असम की राजनीतिक जमीन पर यह नई चुनौती भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। चुनाव के नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो रही है, और यह देखना रोचक होगा कि TMC की एंट्री राज्य की सत्ता समीकरण को कैसे प्रभावित करती है।
Comments (0)