असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 88 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर मैदान में
पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर जालुकबारी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। यह सीट उनके लिए काफी अहम मानी जाती है।
कांग्रेस से आए नेता को भी टिकट
बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि 4 मई को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अन्य राज्यों में भी चुनावी माहौल
असम के साथ-साथ इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
Comments (0)