पीएम मोदी (PM Modi) ने भूकंप पीड़ित तुर्की की मदद के लिए गए भारतीय सहायता दल के साथ चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि, भारत अपने निस्वार्थता की पहचान को और अधिक सशक्त कर रहा है। हम पूरे विश्व को परिवार मानते हैं और इसके सदस्य होने के नाते संकट की घड़ी में तेजी से मदद का हाथ पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
मानवहित को सर्वोपरि - PM Modi
पीएम मोदी इस दौरान मानवहित को सर्वोपरि बताया। पीएम मोदी ने अपने आवास पर तुर्की में राहत एवं बचाव का कार्य करने पहुंची NDRF और अन्य एजेंसियों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। आपको बता दें कि, इस मौके पर NDRF के महानिदेशक अतुल करवाल भी वहां मौजूद रहे।
NDRF की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है - पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, NDRF की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और लोगों का उन पर भरोसा बढ़ा है। आपदा या संकट की घडी में लोग उनके (NDRF के) कहे अनुसार काम करते हैं। पीएम मोदी ने संकट के समय भारत की तुरंत प्रतिक्रिया को एक उपलब्धि मानते हुए कहा कि, इसने विश्व का ध्यान आकर्षित किया है और भारत के प्रति एक सद्भावना वाला रूप विकसित हुआ है।
तिरंगा देखकर लोगों में उम्मीद जागती है
आगे पीएम ने कहा कि, तिरंगा देखकर लोगों में उम्मीद जागती है। तिरंगे की इसी भूमिका को हमने यूक्रेन व अफगानिस्तान संकट और कोरोना काल में भी देखा है। अपने नागरिकों के साथ ही भारत ने अन्य देशों के नागरिकों की भी सहायता की है। उन्होंने इस दौरान राहत कर्मियों को अपने अनुभव का डॉक्यूमेंटेशन को याद किया।
हमें किसी भी स्थिति में रुकना नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि, हमें किसी भी स्थिति में रुकना नहीं है और अपने मानवीय चेहरे की शक्ति को कई गुना बढ़ाया है। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने राहत कर्मियों की भारतीय टीम में मौजूदगी की भी पीएम मोदी ने खूब सराहना की हैं। उन्होंने कहा कि, इससे आपदा से पीड़ित पीड़ा बता पाई हैं।
ये भी पढ़ें - Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हताशा का प्रतीक
Comments (0)