पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा कि, पिछले पांच वर्ष अगर आप राजद-कांग्रेस-झामुमो की सरकार के देखेंगे तो झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही मिला है। ठाकुर ने आगे सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए ने कहा कि, जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं।
जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी।
हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं ?
अनुराग ठाकुर ने यहां यह भी कहा है कि, झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि, अब वे भारतीय जनता पार्टी के साथ चलेगा। हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं ? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। इन्होंने पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इण्टरनेट बंद करवा दिए। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, सरकार ने माना है कि, पांच साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया।
सोरेन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, सोरेन सरकार ने हिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी लेकिन पांच प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही बीजेपी साथ ने आगे कहा कि JMM सरकार ने बृद्ध महिलाओं के लिए कहा था कि, इन्हें ढाई हजार रूपये प्रति माह देंगे और वंचित—शोषित महिलााओं को भी देंगे, इन्होंने उसे अस्वीकार्य कर दिया है।
Comments (0)