Uttarakhand NEWS: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, राज्य में हुई बारिश ने व्यवथा अस्त-व्यस्त कर दी थी। नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया था। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक ने यात्रा करने वाले लोगों से कहा है कि, नदी व बरसाती नालों को पर करने में सावधानी बरतें, जल स्तर देखकर ही आगे बढ़ें।