भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिनमें 6 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनकी पारंपरिक सीट जालुकबारी से ही उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को भी मौका
BJP ने संगठनात्मक संतुलन और अनुभव को ध्यान में रखते हुए कई बड़े चेहरों को टिकट दिया है।
- कांग्रेस से आए प्रद्युत बारदोलोई को दिसपुर से टिकट
- भूपेन बोरा को बिहपुरिया से उम्मीदवार बनाया गया
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को दुलियाजन से मैदान में उतारा गया
- इसके अलावा कई अन्य उम्मीदवारों को भी अलग-अलग सीटों से टिकट दिया गया है।
126 सीटों पर एक चरण में मतदान
असम विधानसभा की 126 सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का बहुमत जरूरी है।
पिछला चुनाव और इस बार की टक्कर
2021 के विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने 75 सीटों के साथ सरकार बनाई थी, जिसमें BJP ने अकेले 60 सीटें जीती थीं। इस बार भी BJP तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है, जबकि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन कड़ी चुनौती देने की तैयारी में हैं।
Comments (0)