संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का मंगलवार को 7वां दिन है। आज पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इस पर सहमति बनी है।
संसद में प्रस्ताव लाया जाएगा
सूत्रों ने बताया कि सांसदों का निलंबन वापस लेने का प्रस्ताव मंगलवार को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि सांसद सदन में प्लाकार्ड या AI से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और सदन की मर्यादा का सम्मान करेंगे।
8 सांसद 4 फरवरी को निलंबित किए गए थे
ये आठ सांसद 4 फरवरी को पूरे बजट सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे।
Comments (0)