सितंबर के महीने में भी देश के कई हिस्से में सैलाब का सितम जारी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश का दौर है। तीनों राज्यों के दर्जनों जिलों में भीषण बरसात से हालात खराब हैं। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। खतरे को देखते हुए कई शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जबकि नदी के किनारे रहने वाले रिहाइशी इलाके में लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। मुश्किल ये है कि मौसम विभाग ने इन राज्यों में कुछ दिन बाद फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी अक्टूबर से पहले आसमानी आफत से राहत नहीं मिलने वाली है।