दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरुवार को 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनावी अभियान का आज आगाज करेंगे। बता दें कि, चुनावी कैंपेन लॉन्च करने के अलावा आप पार्टी पूरी दिल्ली में फ्री की रेवड़ी पर चर्चा करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की फ्री बस यात्रा, फ्री बिजली और पानी व अन्य जन हितैषी योजनाओं को फ्री की रेवड़ी बताकर लंबे समय से दुष्प्रचार में जुटी है।
Comments (0)