उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने लाडली बहना योजना को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा, लाडली बहना योजना देश के किसी भी हिस्से में सफल नहीं हो पाई है, यह सिर्फ एक राजनीतिक खेल है। संजय राउत ने आगे कहा, इस योजना से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही उन्होंने कहा, लाडली बहना योजना अगले महीने से बंद हो जाएगी। संजय राउत ने इस योजना के चलते बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री आए और हजारों-लाखों करोड़ की योजनाओं की घोषणा की, पैसा कहां से लाएंगे? उन्होंने मध्य प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा, मध्य प्रदेश में इस योजना को बंद कर दिया गया है। वित्त विभाग के सचिव ने बताया है कि इस योजना को इस तरह से नहीं चलाया जा सकता। महाराष्ट्र में अगले महीने दिवाली के समय सरकारी वेतन नहीं मिलेगा।
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने लाडली बहना योजना को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा, लाडली बहना योजना देश के किसी भी हिस्से में सफल नहीं हो पाई है, यह सिर्फ एक राजनीतिक खेल है।