हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। लेकिन उससे पहले आए अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस वापसी करती दिख रही है। पार्टी को 57 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 28 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)-कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने का अनुमान है। गठबंधन को 41 सीटें मिल सकती है। भाजपा 28 सीटों पर सिमट सकती है। PDP को 10 और अन्य को 11 सीटें मिलेंगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में 90 सीटों पर 66.96% वोटिंग हुई। 2019 के चुनाव में 68.20% वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 74.51% वोटिंग फतेहाबाद में, जबकि सबसे कम वोटिंग 55.46% फरीदाबाद में हुई। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

Comments (0)