लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को दिए गए बिहार के CM नीतीश कुमार के सुझाव पर कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुर्शीद ने कहा कि, हम आपकी ( CM नीतीश ) बात को हाईकमान तक पहुंचा देंगे, क्योंकि, मैं वकील हूं, आपकी बकालत कर दूंगा। इसके साथ ही सलमान खुर्शीद ने मजाकियां अंदाज में कहा कि, विपक्षी प्यार में सबसे पहले I Love You कौन कहेगा?
CM नीतीश कुमार ने ये कहा था…
आपको बता दें कि, बिहार की राजधानी पटना में भाकपा माले अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, अब कांग्रेस को भी निर्णय लेना होगा कि 2024 में क्या रणनीति होनी चाहिए और विपक्षी एकता को किस तरह से मजबूत करना चाहिए। यदि कांग्रेस इस बात पर तैयार हो जाए तो 2024 में बीजेपी 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी।
सभी एक हो कर 2024 का चुनाव लड़े
सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि, विपक्ष की एकता की कवायत चल रही है। बस आपके फैसले का इंतजार है। उन्होंने कहा कि, अगर देश के हित में सोचेंगे तो आपको ही फायदा होगा और दोस्त को भी फायदा होगा। नीतीश ने कहा कि, मुझे कुछ नहीं चाहिए। हम केवल यह चाहते हैं कि, सभी एक हो कर 2024 का चुनाव लड़े। हम पहले भी साथ चल रहे थे और आगे भी साथ चलेंगे। हम सब कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं।
नीतीश कुमार का ये है फार्मूला
बिहार के CM नीतीश कुमार ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की एक बार फिर सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, अगर साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी से लड़े तो बीजेपी को सौ सीटों के नीचे समेट सकते हैं। नहीं तो क्या होगा, आप लोग जानते ही हैं।
ये भी पढ़ें - MP Politics: सीएम शिवराज ने कमलनाथ से कहा, झूठी घोषणा ना करें, जनता को गुमराह न करें
Comments (0)