बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज शनिवार यानी की 30 नवंबर को एक बड़ा दावा किया कि, प्रदेश में सब कुछ मेरा किया हुआ है। बिना नाम लिए आगे सीएम ने कहा कि, पिछली सरकार में कुछ नहीं हुआ था। आपको बता दें कि, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आज गांधी मैदान में कृषि यंत्र मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी राज पर जमकर निशाना साधा।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि, आज तक जो नहीं हुआ बिहार में वह हमने किया। नीतीश ने कहा है कि, किसानों के लिए जो यह मेले का शुभारंभ किया गया वह हमने किया था और अब सब कुछ अच्छे से हो रहा है।
Comments (0)