RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक समारोह में पीएम मोदी के पैर छूने के लिए सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, JDU के अध्यक्ष हाल के दिनों में सभी के पैरों पर गिर रहे हैं। आपको बता दें कि, दरभंगा में आयोजित एक समारोह में सीएम नीतीश कुमार अपना भाषण खत्म करने के बाद पीएम मोदी के पैर छूने के लिए नीचे झुके थे।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी के पैरों को छूने के लिए नीचे झुकते हैं तभी पीएम मोदी...सीएम नीतीश कुमार को कंधे से पकड़ते हुए उनकी कुर्सी पर बैठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।