देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
आज शाम केरल पहुंच सकता है मानसून
इस बीच, दक्षिण पश्चिम मानसून सही गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान बिल्कुल सटीक रहा तो इसके आज शाम को केरल पहुंचने की उम्मीद है। वैसे केरल में पिछले दिनों से प्री-मानसून बारिश जारी है।
मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के केरल पहुंचने के बाद पूरे महाराष्ट्र में पहुंचने में करीब 8 से 10 दिन लगने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यदि मानसून 30-31 मई को केरल पहुंच रहा है तो 8-10 जून से ही मुंबई में बारिश शुरू हो सकती है।
वहीं, दिल्ली में मानसून की दस्तक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि मानसून 27 जून के आसपास राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। अनुमान है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 13 या 14 जून के आसपास मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
Comments (0)