नीति आयोग की बैठक में इस बार कर्नाटक शामिल नहीं होगा। इसकी घोषणा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने की है। सिद्धारमैया ने निर्मला सीतारमण व केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जरूरतों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय सांसदों की बैठक बुलाने के मेरी कोशिशों के बावजूद बजट में राज्य के मांगों को नजरअंदाज किया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट के बाद बड़ा फैसला लिया है कि नीति आयोग की बैठक में उनका राज्य शामिल नहीं होगा।