केंद्रीय बजट को भले ही एनडीए सरकार की ओर से सही और सकारात्मक बताया गया हो मगर सड़क से लेकर संसद और सोशल मीडिया तक एक बड़े धड़े ने इसकी आलोचना की है। मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट की चर्चा हर तरफ हो रही है। एक तरफ बीजेपी और उनके सहयोगी दलों द्वारा इस बजट की सराहना की जा रही है। दूसरी तफ विपक्षी दलों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं की तरफ से इस बजट को प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाओ बजट का नाम दिया जा रहा है।
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि, इस साल के केंद्रीय बजट ने बजट की अवधारणा को पहले ही नष्ट कर दिया है, उन्होंने अधिकांश राज्यों के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है।