नई दिल्ली: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू हो चुका है। इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चांद, नवरेह और सादिबुचेरो जैसे नव वर्ष और सांस्कृतिक त्योहार भी मनाए जाते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा: “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं। मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्यौहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।”
Comments (0)