Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला (Nathu La) में बॉर्डर इलाके में मंगलवार (4 अप्रैल) को भारी हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी. मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन (Avalanche) के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है।
22 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू
बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।
नाथू ला दर्रे के पास हुआ हादसा
हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ। पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे थे पर्यटक
चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। ये घटना 15वें मील में हुई। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Read More- Bihar Violence: बिहार-बंगाल की हिंसा पर भड़के ओवैसी, नीतिश और ममता को ठहराया जिम्मेदार
Comments (0)