आज से दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। पहले दिन सदन में भाजपा विधायक शिखा राय द्वारा एक निंदा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यह प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में है और संसदीय परंपराओं, अध्यक्ष पद की गरिमा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का समर्थन दर्शाता है।
बजट सत्र की मुख्य गतिविधियां
सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ सत्र की शुरुआत, दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि।
नियम-280 के तहत जनहित से जुड़े मुद्दों का विशेष उल्लेख।
बिजनेस एडवाइजरी कमेटी, पब्लिक अकाउंट्स कमेटी और प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट पेश।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साल 2025-26 का दिल्ली आर्थिक सर्वे हिंदी और अंग्रेजी में प्रस्तुत करेंगी।
वित्तीय समितियों के लिए सदस्यों के चुनाव का प्रस्ताव।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट और विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत।
सरकार के बड़े संकेत
महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण और आधुनिक परिवहन पर जोर।
स्वास्थ्य क्षेत्र में इंटीग्रेशन और नई सेवाओं का विस्तार।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए अलग बजट और योजनाओं पर ध्यान।
ग्रामीण विकास, जल आपूर्ति और हर घर नल योजना पर काम जारी।
पिछले साल के 1 लाख करोड़ रुपये के बजट से बड़ा बजट पेश होने की संभावना।
विपक्ष की प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले बजट में घोषित योजनाओं का लगभग 43% खर्च ही नहीं हुआ। उन्होंने महिला समृद्धि योजना, शिक्षा, स्टार्टअप और कौशल विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की अधिकांश घोषणाओं को कागज तक सीमित बताया।
आम आदमी पार्टी की रणनीति
आप नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने चेतावनी दी कि निलंबित चार विधायकों को बहाल नहीं किया गया तो सदन का बहिष्कार और जनता के मुद्दों को सड़क पर उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है।
Comments (0)