दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर बादलों की चादर में ढक गया है। नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है और दिन में भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
23 मार्च का मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी। बदलते मौसम के कारण दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव होगा।
तापमान की जानकारी
रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 से 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज में अधिकतम 30, आया नगर 29.5, लोधी रोड 29.6 और पालम में 28.2 डिग्री रहा।
23 और 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
25 मार्च को अधिकतम 31-33 डिग्री, जबकि 26-28 मार्च को 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
न्यूनतम तापमान 23 मार्च को 15-17, 24-25 मार्च को 14-16 और 26-28 मार्च को 16-18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
अगले दिनों का पूर्वानुमान
23 मार्च के बाद 28 मार्च तक कोई भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा।
Comments (0)