नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर इस मुद्दे को लेकर अहम बैठक हो रही है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक को विधेयक से जुड़ी रणनीति और तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार की ओर से संसद में विधेयक को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।
भाजपा ने सांसदों से संपर्क बढ़ाया
परिसीमन विधेयक को लेकर भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के नेता अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। संसद में विधेयक को लेकर समर्थन जुटाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।
कांग्रेस भी जुटा रही समर्थन
दूसरी ओर कांग्रेस भी विधेयक के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करने और दूसरे दलों का समर्थन जुटाने में लगी है। विपक्ष की ओर से भी सांसदों से संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में संसद में विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
विधेयक को लेकर दोनों पक्षों की तैयारी तेज
परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। सरकार के सामने विधेयक पारित कराने के लिए पर्याप्त समर्थन जुटाने की चुनौती है, वहीं विपक्ष इसे रोकने के लिए एकजुटता बनाने की कोशिश कर रहा है। अब सभी की नजरें संसद के विशेष सत्र और वहां होने वाली कार्यवाही पर टिकी हैं।