हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 'पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की गलतियां गिनाते हुए कहा कि, विपक्षी पार्टी हमेशा से पिछड़ा वर्ग विरोधी रही है। गृह मंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण प्रदान करने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेकर आयोग का जिक्र किया और कहा कि, कांग्रेस ने वर्षों तक इसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्यकाल के फैसले गिनाते हुए कहा कि, 1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।