सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने से मामला गरमाता जा रहा है। राज्य सरकार ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया हैं। वहीं इस मामले पर विपक्ष लगातार बीजेपी और शिंदे सरकार पर हमलावर हैं। वहीं अब इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेता देंवेद्र, अजीत पवार और पीएम मोदी जनता से मांफी मांग चुके हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा दुर्घटनाग्रस्त हुई जो कि, बहुत दुखद बात है। यह हमारे लिए बहुत संवेदनशील मुद्दा है।