असम के मुखिया हिमंत विश्व शर्मा ( CM Himanta ) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुवाहाटी में एक रैली के दौरान उनकी टिप्पणियों को लेकर आलोचना की। उन्होंने ( CM Himanta) आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को डरपोक बताते हुए कहा कि, उनकी वीरता विधानसभा के भीतर तक ही सीमित है।
केजरीवाल पर हिमंत विश्व शर्मा ने साधा निशाना
सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने ( केजरीवाल ) दिल्ली विधानसभा में मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन मैं उन पर कार्रवाई नहीं कर सकता क्योंकि उन्हें नियमों के तहत संरक्षण प्राप्त है। आगे उन्होंने कहा कि, मैंने उन्हें ( केजरीवाल ) सदन के बाहर वही आरोप दोहराने की चुनौती दी थी और फिर मैं उन्हें अदालत में देखूंगा।
यहां कुछ भी कहने की केजरीवाल की हिम्मत नहीं हुई - CM Himanta
संवाददाता सम्मेलन में आगे उन्होंने यह भी कहा कि, लेकिन यहां कुछ भी कहने की उनकी (केजरीवाल) हिम्मत नहीं हुई। सीएम शर्मा ने कहा कि, केजरीवाल ने यहां बहुत अनाप-शनाप बोला, लेकिन मेरे खिलाफ आरोपों पर कुछ नहीं कहा।
केजरीवाल की वीरता विधानसभा के भीतर ही सीमित है
वहीं असम के सीएम ने चेतावनी दी थी कि, यदि केजरीवाल ने विधानसभा के बाहर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल की वीरता विधानसभा के भीतर ही सीमित है, क्योंकि उन्हें वहां विशेषाधिकार प्राप्त हैं।
ये भी पढ़ें - Tejashwi Yadav : बिहार में हिंसा के बीच तेजस्वी यादव का BJP-RSS पर जोरदार हमला, बोले – संघी कोशिश पर पैनी नजर
Comments (0)