महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की ऐतिहासिक जीत ने हर किसी को चौंका दिया। महाराष्ट्र की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया है। पार्टी की जीत से बीजेपी नेता गदगद हैं। महाराष्ट्र में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी नेता नितेश राणे का बड़ा बयान सामने आया है।
महाराष्ट्र में केवल भगवाधारियों का ही राज्य चलेगा
बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि, ये हिंदुत्व की जीत है। हमारे महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने जवाब दे दिया है कि, हमारे महाराष्ट्र में सिर्फ भगवा ही चलेगा फतवा नहीं चलेगा। ये जनादेश लव जिहाद, लैंड जिहाद और इस्लामीकरण के खिलाफ मिला है। उन्होंने आगे कहा कि, महाराष्ट्र के हिंदू समाज ने सीधा संदेश दिया है कि, मस्जिदों में 5 बार बजने वाले लाउड स्पीकर बंद हो जाने चाहिए। सब जगहों पर जो हरी चादर डालने का कार्यक्रम शुरू हुआ था उसके खिलाफ हमें जनादेश मिला है। बीजेपी नेता ने आपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, अभी महाराष्ट्र में केवल भगवाधारियों का ही राज्य चलेगा, इसी तरह का जनादेश मिलने की वजह से आने वाले दिनों में उसी तरह की सरकार दिखेगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। यहां 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भाजपा लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।
Comments (0)